नई दिल्ली, मई 15 -- टीवी पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए तमाम टीवी सीरियल आते हैं। इनमें से कौन सा टीवी सीरियल अच्छा कर रहा है, कौन सा नहीं इस बात की जानकारी हर हफ्ते जारी होने वाली टीआरपी लिस्ट से पता चलती है। 18वें हफ्ते की भी टीआरपी लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में स्टार प्लस का अनुपमा काफी वक्त बाद नंबर 1 पर जगह बनाने में सफल हुआ है। आइए जानते हैं इस हफ्ते के टॉप 10 हिंदी टीवी सीरियल्स। अनुपमा: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा काफी समय के बाद नंबर 1 पर अपनी जगह बना पाने में सफल हुआ है। पिछले हफ्ते की लिस्ट में अनुपमा नंबर दो पर था। अनुपमा की इस हफ्ते की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है। उड़ने की आशा: पिछले कई हफ्तों से नंबर 1 पर जगह बनाने वाला सीरियल उड़ने की आशा इस हफ्ते नंबर दो पर आ गया है। शो की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है। ये रिश्ता क्या कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.