नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- ऑनर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज- Honor 500 Series को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज को लॉन्च करने से पहले कंपनी ने ऑनर 400 सीरीज की सेल्स के बारे में बड़ी जानकारी देकर सबको चौंका दिया है। ऑनर के सेल्स और सर्विस के प्रेसिडेंट वैंग बैन ने घोषणा की कि ऑनर 400 सीरीज का ग्लोबल शिपमेंट 6 मीलियन (60 लाख) के आंकड़े को पार कर गया है। बैन ने यह जानकारी एक वीबो पोस्ट में दी है। ऑनर 400 सीरीज को इसी साल 22 मई को ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इसके बाद 28 मई को इसकी चीन में एंट्री हुई थी। कंपनी के अनुसार चीन में ऑनर 300 सीरीज के मुकाबले 400 सीरीज की सेल 195% और ऑनर 200 सीरीज से 138% ज्यादा है। 30 जून तक ऑनर 400 सीरीज ने दुनियाभर में 1 मिलियन (10 लाख) ऐक्टिवेशन के आंकड़े को छू लिया था। बीते तीन साल में कंपनी की यह पहली स्मार्...