हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 1 -- नए वर्ष (2026) में सड़क के मामले में बिहार को नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे की सौगात मिल सकती है। इस वर्ष बिहार को पहली छह लेन सड़क मिल जाएगी। बिहार का पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम भी नए साल में पूरा होगा, जबकि चार एक्सप्रेस-वे पर इसी साल काम शुरू होने की उम्मीद है। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार वाराणसी-औरंगाबाद छह लेन सड़क परियोजना अंतिम चरण में है। बिहार का यह पहला छह लेन नेशनल हाईवे है। इसका काम नए वर्ष में पूरा हो जाएगा। इसके बनने से बिहार से यूपी होते हुए दिल्ली तक आना-जाना आसान हो जाएगा। इसी तरह औरंगाबाद से चोरदाहा छह लेन सड़क परियोजना का काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बनने से बिहार से झारखंड व बंगाल तक का सफर आसान होगा। नए वर्ष में बिहार को पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम पूरा होगा। आमस ...