जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- इस साल ठंड का कहर पिछले सालों की अपेक्षा पहले ही शुरू हो गया है। इस वजह से इस बार ठंड भी ज्यादा पड़ने का अनुमान है। फिलहाल दस दिन में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट का अनुमान है। नवंबर से ही ठंड का असर दिखने लगा था। दिसंबर की पहली तारीख से तो ठिठुरन बढ़ गई है। इस बार भौगोलिक गतिविधि ला-नीना के असर से तापमान में अन्य सालों की अपेक्षा ज्यादा गिरावट होने का अनुमान है। अगले दस दिन में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट का अनुमान है। दिसंबर के अंत या जनवरी के शुरू में यह न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री तक जाने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान में जनवरी के शुरू में 7-8 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूतम तापमान 11.8 डिग्री रहा। अभी चार-पांच दिनों में काफी तेजी से बदलाव हुआ है। एक दिसंब...