बेगुसराय, फरवरी 13 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। इंटर परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसके साथ ही, दो फरवरी से आयोजित इंटर की परीक्षा समाप्त हो गई। इस दौरान कदाचार के मामले में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुआ। परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में 39 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। छात्रों का परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय में जबकि छात्राओं का परीक्षा केंद्र गृह अनुमंडल क्षेत्र में बनाया गया था। शुक्रवार को हुई परीक्षा में प्रथम पाली में निर्धारित 69 परीक्षार्थियों में सभी उपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में निर्धारित 500 परीक्षार्थियों में 495 उपस्थित व पांच अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा के आयोजन के लिए सभी शिक्षकों को शुभकामना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...