दिल्ली, मई 8 -- दिल्ली के लक्ष्मी नगर में स्थित मंदिर तोड़ने पहुंची डीडीए की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। प्राचीन मंदिर पर बुलडोजर चलने से पहले ही वहां की स्थानीय महिलाएं ढाल बनकर खड़ी हो गईं और खूब नारेबाजी की। डीडीए के साथ पुलिस और अर्धसैनिक बल के लोग भी हैं। वीडियो को आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय पर जब हम पाकिस्तान से लड़ रहे हैं,इस तरह के तोड़फोड़ की क्या जरूरत है। दिल्ली के आम आदमी पार्टी के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स हैंडल से लक्ष्मी नगर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यहां लक्ष्मीनगर में मंदिर तोड़ने के लिए भाजपा शासित DDA और पुलिस आई हुई है। किसी ने वीडियो भेजा है। इस समय में जब हम पाकिस्तान से लड़ रहे है और सब एक हैं,ऐसे में इस तरह की तोड़फोड़ की क्या जरूरत है? जानकारी के अनुसार,लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.