भभुआ, मार्च 24 -- पियार से चिरौंजी निकाल बेचने के लिए ले जाते हैं दूसरी जगह के व्यापारी मशीन लाए जाने के बाद भी वन विभाग ने शुरू नहीं कराई प्रोसेसिंग यूनिट (पेज चार की फ्लायर खबर) अधौरा, एक संवाददाता। नक्सल प्रभावित अधौरा प्रखंड के किसानों के खेत व जंगल क्षेत्र में इस वर्ष पियार के पेड़ों पर खूब मंजर लदे हैं। पियार से चिरौंजी निकालकर उसे बड़े शहरों में बेचने के लिए दूसरी जगह के व्यापारी सस्ती दर पर वनवासियों से खरीद कर ले जाते हैं। हालांकि वन विभाग ने प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए मशीन मंगाई है। लेकिन, अभी तक इसे चालू नहीं किया जा सका है। अगर यह यूनिट चालू हो जाती है, तो वनवासी आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। अधौरा के वनवासी महुआ, पियार, चिरौजी, पता,तेन, भेला, जौगी, हर्रा, बहेरा, लासा, भेला जैसे वन संपदा को बेचकर परिवार की परवरिश कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.