नई दिल्ली, फरवरी 18 -- भारत की राजधानी नई दिल्ली में चल रहे AI इंपैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने चाइनीज कंपनी के रोबोट डॉग का 'ओरियन' नाम बताकर इसे स्वदेशी बता दिया था, जिसके बाद से यह चर्चा में है। खुलासा हुआ कि जिस रोबोट को यूनिवर्सिटी की ओर से डिवेलप किया बताया गया था, उसे चीन की कंपनी Unitree ने तैयार किया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी से पवेलियन खाली करने को कहा गया है। मजे की बात यह है कि आप खुद भी कुत्ते जैसे रोबोट Unitree Go2 को ऑर्डर कर सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। Unitree Go2 रोबोट को चाइनीज कंपनी Unitree Robotics ने डिवेलप किया है। यह चार पैरों वाला AI-पावर्ड रोबोटिक डॉग है, जो असली कुत्ते की तरह चल सकता है, दौड़ सकता है और मुश्किल जगहों पर बैलेंस बनाए रख सकता है। एडवांस्ड सेंसर, LiDAR और आर्टिफिशिय...