नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- टाटा मोटर्स ने अपनी नवंबर 2025 सेल्स का ब्रेकअप जारी कर दिया है। कंपनी भारतीया बाजार में कुल 7 मॉडल बेच रही है। जिसमें कई इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। कंपनी के लिए पिछले महीने एक बार फिर नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस तरह इसने लगातार तीसरे महीने बाजी मारकर पंच को पीछे छोड़ दिया। नेक्सन की बिक्री ने ऐसी रफ्तार पकड़ा है जिसके सामने अब देश की कोई दूसरी कार भी नहीं टिक पा रही। दरअसल, पिछले 3 महीने से नेक्सन टाटा के साथ देश की भी नंबर-1 कार बनकर सामने आई है। चलिए एक बार टाटा की नवंबर सेल्स ब्रेकअप पर नजर डालते हैं। टाटा मोटर्स मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो नेक्सन की नवंबर 2025 में 22,434 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2024 में इसकी 15,329 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 46% की ईयरली ग्रोथ मिली। पंच की नवंबर 2025...