जमशेदपुर, जनवरी 31 -- शहर में तापमान लगातार बढ़ने लगा है। इससे लोगों को ठंड से राहत तो मिल रही है, लेकिन गर्मी को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को जमशेदपुर का तापमान 31.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले जमशेदपुर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 21 जनवरी को 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। 3 दिन में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद इसमें कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.