गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। चिड़ियाघर जाने वाले दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना होगा। क्योंकि, संक्रमित जानवरों की रिपोर्ट राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल से अब तक नहीं आई है। ऐसे में चिड़ियाघर पूरे जून बंद रहने की उम्मीद है। चिड़ियाघर प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि 15 दिन में दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही चिड़ियाघर खोला जाएगा। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बाघिन शक्ति की मौत बर्ड फ्लू से हुई थी। 12 मई को भोपाल से आई रिपोर्ट के बाद से ही 13 मई से चिड़ियाघर दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके बाद चिड़ियाघर से दूसरे जानवरों का सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजा गया। 23 मई को रिपोर्ट में बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक, हिमालयन गिद्ध और कॉकाटील में संक्रमण की पुष्टि हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.