नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- वित्तीय संपत्ति के मामले में साल 2024 भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। दुनियाभर में घरों की संपत्ति बढ़ी, लेकिन सबसे तेज रफ्तार भारत ने दिखाई है और भारतीय घरों की वित्तीय संपत्ति में 14.5% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। ये पिछले आठ सालों की सबसे बड़ी छलांग है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई। एलियांज ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2025 में बताया गया कि पिछले 20 सालों में भारत में प्रति व्यक्ति वित्तीय संपत्ति पांच गुना बढ़ गई है, जो किसी भी अन्य उभरती अर्थव्यवस्था के मुकाबले सबसे अच्छा प्रदर्शन है। यह देश में तेजी से बढ़ती मिडिल क्लास की क्षमता को दिखाता है।इन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन पिछले साल निवेश सबसे ज्यादा बढ़ा, जिसमें 28.7% की बढ़ोतरी हुई। बीमा और पेंशन में 19.7% का इजाफा हुआ। बैंक जमा में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भ...