हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- देवेंद्र रौतेला, हल्द्वानी। नदियां लगातार अपनी दिशा बदल रही हैं। इस मानसून में ही नैनीताल जिले में बहने वाले नदियों का रुख 15 से 20 मीटर तक बदल गया है। इसका खुलासा सिंचाई विभाग के सर्वे में हुआ है। आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रहीं नदियां खतरा बन रही हैं। जल्द ही इनसे बचने के उपाय नहीं किए जाने पर खतरा बढ़ने की आशंका है। नैनीताल जिले में दशकों से लोगों के लिए सहायक रहीं नदियां अब खतरे का सबब बन गई हैं। पिछले कुछ वर्षों से गौला, नंधौर और कोसी नदी का बहाव क्षेत्र अपनी दिशा बदल रहा है। इस बार भी मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने पर ये नदियां आबादी क्षेत्र के लिए खतरा बनी रहीं। भू-कटाव होने से नदियों के नजदीक कई एकड़ कृषि भूमि बह गई। वहीं इनके नजदीक बने पुल और भवन खतरे की जद में आ गए। इसकी जांच के लिए सिंचाई के अभियंताओं की टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.