नई दिल्ली, जून 12 -- New BJP President: देश की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बार-बार तारीख बढ़ती जा रही है। जेपी नड्डा के मोदी सरकार के मंत्री बनने के बाद से लगातार नए अध्यक्ष के नाम और चुनाव की तारीखों को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि इस बीच खबर सामने आ रही है है कि जुलाई महीने में भगवा पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इससे पहले हालांकि आधे से ज्यादा राज्यों के चुनाव भी संपन्न कराने हैं। संभावना है कि जुलाई के मध्य में संसद के मॉनसून सत्र के पूर्व पार्टी नई राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी कर सकती है, जहां नया अध्यक्ष कार्यभार संभालता है। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के केंद्र सरकार में मंत्री बनने और काफी समय पहले उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद बीते साल सदस्यता अभियान के साथ नए संगठन चुनाव की श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.