लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ। विशेष संवादाता। आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश के निलंबन का मामले में दखल देते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 'मुख्य-मुख्य-मुख्य की भ्रष्टाचार की साठगांठ है। तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा ही इसकी वजह है। बंटवारा नहीं हो पाने से किसी अफसर के 50 करोड़ चोरी हो जाते हैं तो कोई गिरफ्तार कर लिया जाता है अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पर उपरोक्त पोस्ट लिखी। आगे उन्होंने लिखा, ये है उप्र में इज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस का सच, जहाँ औद्योगिक विकास के नाम पर खुलेआम कमीशन माँगा जा रहा है और बात खुल जाने पर निलंबन का नाटक रचा जा रहा है। इस भ्रष्टाचार का अंतिम पड़ाव अधिकारी नहीं कोई और है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.