नई दिल्ली, मार्च 21 -- सीएम योगी ने गुरुवार को भ्रष्टाचार पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया। भ्रष्टाचार पर योगी ऐक्शन पर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने पोस्ट कर हमला बोलते हुए कहा कि ये है उप्र में इज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस का सच, जहां औद्योगिक विकास के नाम पर खुलेआम कमीशन मांगा जा रहा है और बात खुल जाने पर निलंबन का नाटक रचा जा रहा है। इस भ्रष्टाचार का अंतिम पड़ाव अधिकारी नहीं कोई और है। दरअसल, सीएम योगी के निर्देश पर भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएएस इंवेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत के आधार पर वसूली करने वाले निकांत जैन को गोमतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ के गोमतीनगर थाने में इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.