नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- महिंद्रा ने अक्टूबर 2025 के सेल्स आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने ना सिर्फ UV सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी सेल्स दर्ज की, बल्कि इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट में भी कंपनी ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। दरअसल, कंपनी ने पिछले महीने 71,624 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। वहीं, अक्टूबर 2025 में कुल बिक्री (घरेलू + एक्सपोर्ट) भी अब तक की सबसे ज़्यादा 1,20,142 यूनिट्स रही है। यह पिछले साल के मुकाबले 26% की बढ़ोतरी थी। यह सितंबर 2025 में हुई कुल 1,00,298 यूनिट्स की बिक्री से भी काफी बेहतर थी। इस सेल्स के साथ उसने हुंडई को पीछे छोड़ दिया कंपनी की लगातार बढ़ती SUV लाइनअप की काफी डिमांड देखी गई। UV की बिक्री 71,624 यूनिट्स रही, जो कंपनी की एक महीने में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। यह अक्टूबर 2024 में बेची गई 54,504 यूनिट्स के मुक...