मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, अनामिका। सूबे के अधिकांश जिलों में सुखद तस्वीरें उभरी हैं। नई महिला वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है। सूबे में इस बार 15 लाख नई महिला मतदाता हैं। सभी दलों की इन पर नजर है। रोचह यह है कि महिला वोटरों की संख्या में यह इजाफा एक साल में दिखा है। कई जिले ऐसे हैं, जहां यह बढ़ोतरी 50 हजार से भी अधिक है। दलों की नजर इन पर इसलिए भी है, क्योंकि मतदान करने में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कुल 3,57,71,306 महिला मतदाता थीं। इस बार विस चुनाव के लिए 3,72, 57, 477 महिला वोटरों की संख्या है। कुल 14,86,171 नई महिला वोटर हैं। ऐसे में महिला मतदाताओं की बढ़ी संख्या कई सीटों पर परिणाम बदल सकती है। मुजफ्फरपुर जिले में इस बार कुल 16,11,652 महिला वोटर मतदान करेंगी। पिछले साल 15,53,000 ...