भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। इस बार श्रावणी मेला में लगाए जाने वाले कैमरे से डबल काउंटिंग नहीं होगी। दरअसल, फेस डिटेक्टर कैमरे लगाए जाएंगे। इससे डबल काउंटिंग से बचने में मदद मिलेगी। कावंरियों की गिनती के लिए सुल्तानगंज के इंट्री प्वाइंट से लेकर झारखंड की सीमा तक ये विशेष कैमरे लगाए जाएंगे। किन जगहों पर कितने कैमरे लगाए जाएंगे, इसका निर्धारण अगले कुछ दिनों में कर लिया जाएगा। कैमरे लगाने के लिए जो टेंडर किया गया है, उसके अनुसार वाइड रेंज लेंस वाले कैमरे लगाए जाएंगे। कितनी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचे और कितनी संख्या में पैदल कांवरिया बिहार से झारखंड की सीमा में प्रवेश किए, इसका आंकलन किया जाएगा। इससे मेला के दौरान व्यवस्था प्रबंधन में मदद मिलेगा। साथ ही झारखंड प्रशासन को भी इनपुट मिलेगा कि कितनी संख्या में किस दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.