बिजनौर, जुलाई 22 -- मौसम किसानों का साथ दे रहा है। झमाझम बारिश हो रही है। इस बार लक्ष्य से अधिक धान की रोपाई होगी। धान की फसल भी अच्छी होगी। किसान युद्धस्तर पर धान की रोपाई करने में जुटे हैं। 26440 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष करीब 95 प्रतिशत रकबे में किसानों ने धान की रोपाई कर ली है। इस बार सावन बरस रहा है। जल्दी जल्दी बारिश हो रही है। इस बार समयनुसार हो रही अच्छी बारिश देख किसानों में धान रोपाई का उत्साह है और किसान युद्ध स्तर पर धान की रोपाई कर रहे हैं। जनपद बिजनौर में धान की रोपाई का लक्ष्य 26440 हेक्टेयर है। जिले में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष करीब 95 प्रतिशत धान की रोपाई हो गई है। किसान तेजी से धान की रोपाई कर रहे हैं। पिछले साल कम बारिश ने धान की खेती करने वाले किसानों निराश किया था। पिछले वर्ष मानसून के देरी से पहुंचने की वजह से 10-15 ...