चतरा, फरवरी 13 -- चतरा प्रतिनिधि नगर पालिका चुनाव को लेकर चतरा शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच शहर की महिलाओं ने अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को खुलकर सामने रखा है। विभिन्न मोहल्लों की महिलाओं का कहना है कि इस बार वे सिर्फ वादों पर नहीं, बल्कि ठोस मुद्दों पर वोट करेंगी। उनका साफ कहना है कि जो उम्मीदवार उनकी मुलभूत समस्याओं का समाधान करेगा, उसी को वे विजयी बनाएंगी। महिलाओं की पहली और सबसे अहम मांग है कि सभी गली-मोहल्लों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक दिन कचड़ उठाने वाली गाड़ी मोहल्लों में आये। उनका कहना है कि कई इलाकों में समय पर कचरा उठाव नहीं होता है, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दूसरी प्रमुख मांग है कम दर पर लोन की व्यवस्था, ताकि महिलाएं स्वयं सहायता समूह या छोटे व्यवसाय के माध्यम से अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.