बिहारशरीफ, नवम्बर 11 -- इस बार बढ़ सकती है राजगीर महोत्सव की तिथि प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से अबतक नहीं जारी हुई तिथि फोटो: राजगीर वादियां: राजगीर की मनोरम वादियां। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। इस साल विधानसभा चुनाव के कारण राजगीर महोत्सव का आयोजन प्रभावित हो सकता है। हर वर्ष नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाला राजगीर महोत्सव की तिथि अबतक तय नहीं हो पायी है। सूत्रों के मुताबिक, 14 नवंबर को मतगणना और उसके बाद सरकार गठन की प्रक्रिया में समय लगने के कारण महोत्सव की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। पिछले वर्ष 30 नवंबर से एक दिसंबर तक महोत्सव का आयोजन हुआ था। मुख्य कार्यक्रम राजगीर कन्वेंशन सेंटर और हॉकी मैदान में हुआ था। राजगीर महोत्सव का आयोजन हर साल पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से किया जाता है। जिसका उद्देश्य पर्यटन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.