प्रयागराज, फरवरी 19 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) अपना 40वां स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। केंद्र प्रशासन ने पहली बार पूरे सात दिनों तक एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों को दिखाने का निर्णय लिया है। समारोह के अंतर्गत विरासत कला उत्सव शीर्षक से कार्यक्रम कराया जाएगा, जिसका शुभारंभ छह मार्च को पद्मश्री से सम्मानित वासिफ्फुद्दीन डागर के शास्त्रीय गायन से होगा। जबकि बारह मार्च को समापन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गाजियाबाद की चंचल भारती की कव्वाली रहेगी। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि इस बार स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाने की योजना पर कार्य किया गया है। ताकि शहरवासियों को कला व संस्कृति के विभिन्न आयामों को एक ही जगह दिखाया जा सके। पहले दिन पद्मश्री के साथ पं. मोहन श्याम वर्...