जयपुर, अप्रैल 29 -- राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बाकी प्रशंसकों को भी किसी तरह का कार्यक्रम न करने को कहा है। अशोक गहलोत ने यह फैसला 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में मारे गए 26 बेगुनाह लोगों के चलते लिया है। बता दें कि आगामी 3 मई को अशोक गहलोत का जन्मदिन है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए अशोक गहलोत ने लिखा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने हम सभी को अंदर तक व्यथित कर दिया है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के उद्देश्य से गए लोगों के लिए यह यात्रा एक जीवन भर का दुख दे गई। अभी तक उन परिवारों की मनोस्थिति सोचकर मन सिहर उठता है जिनके परिजनों को उनके सामने मार दिया गया। पहलगाम में हुए कायराना आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.