संतकबीरनगर, नवम्बर 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में इस बार धान बेचने के लिए अंगूठा से नहीं आंख की पुतली से किसानों का सत्यापन किया जाएगा। इस नई व्यवस्था को लेकर जहां क्रय केन्द्रों के प्रभारी परेशान हैं, वहीं किसानों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। तमाम किसान मोतियाबिंद जैसी बीमारी से ग्रसित हैं जिससे उनके आंख की स्कैनिंग नहीं हो पा रही है। उम्रदराज किसानों में भी यह समस्या आ रही है। क्रय केन्द्रों पर किसान परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा तमाम किसान इस प्रक्रिया से गुजरने से बच रहे हैं। किसानों में है भ्रम है कि कहीं दो तीन बार स्कैन करने पर आंखों को नुकसान न हो जाय। इसके अलावा स्कैन करने में समय भी अधिक लग रहा है। सर्वर और नेटवर्क इश्यू परेशान कर रहा है। नाथनगर संवाद के अनुसार किसानों को फौरी राहत और सहूलियत देने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.