लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने एक लिंक भेजकर महिला के बैंक खाते को सिर्फ चार मिनट में खाली कर दिया। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आने पर पीड़िता को जानकारी हुई। पीड़िता ने गुरुवार देर शाम पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीजीआई पाठक पुरम कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी रत्ना तिवारी ने बताया कि उनका मोबाइल फोन गुम हो गया था। उन्होंने 16 फरवरी को नया सिम लिया था। सिम इंस्टाल करने पर उनके मोबाइल पर पेटीएम की तरफ से एक लिंक आया। पीड़िता के बेटे ने लिंक क्लिक कर दिया। पीड़िता के मुताबिक लिंक क्लिक करते ही महज 4 मिनट में बैंक खाते से 4 बार में 18 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। जब तक वह कुछ समझ पाती कि जालसाजों ने पीड़िता का खाता खाली कर दिया। पीड़िता ने बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन उन लोगों ने पीड़िता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.