लखनऊ, फरवरी 20 -- दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब तरह से ठगी का मामला सामने आया है । जहां एक नाबालिग छात्रा से कोचिंग में पढ़ने वाली एक किशोरी ने पहले दोस्ती की फिर इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद किशोरी ने आईडी हैक होने का भय दिखाकर 65 हजार रुपये ऐंठ लिए। विरोध पर ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर मारा-पीटा। साथ ही चार दिन में 40 हजार रुपये की व्यवस्था करने की धमकी दी। तय समय बाद किशोरी के कथित भाई ने मां को फोन कर रुपये मांगे। पूछने पर छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर दुबग्गा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी की कोचिंग में इलाके में रहने वाली एक लड़की पढ़ती है। दोनों के बीच इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से बातचीत हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.