टोक्यो, नवम्बर 9 -- अक्सर यह माना जाता है कि उम्र ज्यादा होने के साथ लोग अक्षम होते जाते हैं। लेकिन जापान में यह बात पूरी तरह से लागू नहीं होती। यहां पर 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यह लोग अक्षम हैं। यह सभी लोग पूरी तरह से फिट और तंदुरुस्त हैं। इतना ही नहीं, यह बड़ी आसानी से अपने रोजमर्रा के काम-काज निपटाते हैं। हेक्टर गर्सिया और फ्रांसेक मिरालेस की लिखी किताब, इकिगाई में जापानी लोगों के लंबे और स्वस्थ जीवन के राज के बारे में बताया गया है। इकिगाई किताब के दोनों लेखकों ने जापान में लंबे और खुशहाल जीवन का रहस्य जानने के लिए वहां काफी समय बिताया। इस दौरान यह दोनों जापान में उन जगहों पर गए, जहां अधिक उम्र वालों की आबादी ज्यादा थी। ऐसा ही एक प्रदेश है ओकिनावा। दोनों लेखक ओकिनावा के ओगिम...