नई दिल्ली, मार्च 23 -- इंडोनेशिया में एक सरकार की आलोचना करने वाली एक मैग्जीन के कार्यालय में सुअर का कटा हुआ सिर और बिना सिर के चूहों को भेजा गया है। इसके बाद इंडोनेशिया में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने की मांग की गई है। मैग्जीन की तरफ के इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की जा रही है। 1970 के दशक के इंडोनेशिया में प्रकाशित होने वाली साप्ताहिक पत्रिका टेम्पो के कार्यालय में यह घटना सामने आई है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक टेम्पो को वर्तमान इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो की नीतियों की आलोचना करने के लिए जाना जाता है। राष्ट्रपति सुबियांटो इंडोनेशियाई सेना के एक पूर्व जनरल हैं, जिनके ऊपर कई समूहों ने पूर्व तानाशाह सुहार्तो के शासन के दौरान क्रूरता करने के आरोप लगाए थे। शनिवार को टेम्पो के कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.