संभल, जनवरी 8 -- यूपी के संभल में गुरुवार को सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर बनी मस्जिद- मदरसे और मकानों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपये का जुर्माना ठोका, तीन मकानों के अवैध हिस्सों को बुलडोजर से ढहा दिया। साथ ही 48 नए अवैध मकान चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किए। चन्दौसी, सरायतरीन, सिरसी और असमोली क्षेत्रों में एक साथ हुई इस कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तालाब और रास्ते की जमीन पर हुए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने असमोली के राया बुजुर्ग और ऐंचौड़ा कम्बोह के हाजीपुर में सरकारी भूमि पर बनी दो मस्जिदों, एक मदरसे और तीन मकानों पर 75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें से एक मस्जिद, एक मदरसा और दो मकानों को पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है...