अलीगढ़, जुलाई 25 -- यूपी के अलीगढ़ में गुरुवार को पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदाई के दौरान सोने का खजाना निकला। जमीन से सोना निकलने की खबर जब ग्रामीणों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे। खजाना देखकर ग्रामीणों में लूटपाट शुरू हो गई। दरअसल खुदाई के दौरान तुगलक वंश द्वारा चलाए गए सोने के 24 सिक्के निकले। एक सिक्का चांदी का भी है। कुछ लोग सिक्कों को उठाकर अपने घर ले गए। बाद में पुलिस के पहुंचने पर सिक्कों को वापस कर दिया। फिलहाल बरामद 25 सिक्कों, सुरमेदानी व एक टुकड़े को पुलिस ने कोषागार में जमा करा दिया है। गांव बरेहती में पानी की निकासी के लिए कुछ ग्रामीणों की ओर से पाइपलाइन बिछाई जा रही थी। उसे ढंकने के जैसे ही मिट्टी खोदी गई, तो उसमें सिक्के चमकने लगे। इसके बाद और खोदाई की, तो कई सिक्के दिखाई दिए। इस पर तत्काल काम को रोककर सभी लोग सिक्कों को देखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.