गाजियाबाद, सितम्बर 24 -- गाजियाबाद के अटोर नगला निवासी बुजुर्ग महिपाल सिंह पिछले चार वर्षों में दौड़ में 150 से ज्यादा पदक जीतकर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। 64 साल की उम्र में भी प्रतिदिन दौड़ का अभ्यास कर वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। महिपाल सिंह ने बताया कि बेटे के कहने पर फिट रहने के लिए उन्होंने 60 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया था। दौड़ने में रुचि होने लगी तो उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया। उसके बाद से उनका पदक जीतने का सिलसिला अब तक जारी है। पिछले चार साल में उन्होंने प्रदेशीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दौड़ में भाग लेकर सफलता हासिल की है। महिपाल सिंह ने बताया कि चाहे सर्दी हो, गर्मी हो या बारिश हो, वह सुबह शाम दो-दो घंटे दौड़ का अभ्यास जरूर करते हैं और प्रतिदिन 15 किलोमीटर दौड़ते हैं। उन्हें दौड़ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.