नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- मार्च 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने हुंडई क्रेटा ने सभी को चौंकाते हुए नंबर-1 की पोजीशन हथिया ली। हालांकि, देश के सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में एक बार फिर टाटा पंच का जलवा देखने को मिला। दरअसल, पंच की पिछले महीने 17,714 यूनिट बिकीं। जबकि मार्च 2024 में ये आंकड़ा 17,547 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसे 1% की ग्रोथ मिली। पंच की गिनती देश की सबसे सस्ती SUV में होती है। वहीं, ये देश की सबसे सेफ कारों में से भी एक है। इसे ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली है। मार्च के साथ पंच फाइनेंशियल ईयर 2025 में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी 1,96,572 यूनिट बिकीं। ये मारुति वैगनआर (1,98,451 यूनिट) के बाद दूसरे नंबर पर रही। हालांकि, पंच फाइनेंशियल ईयर 2024 में देश की सबसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.