नई दिल्ली, फरवरी 14 -- Indian overseas bank share price: सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने स्टार्टअप बैंकिंग शाखाओं की शुरुआत की है। इसी के साथ बैंक ने अपने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क को मजबूत किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस नए अपडेट के बाद अब सोमवार को बैंक के शेयर में भी हलचल की उम्मीद है। बीएसई पर शेयर 34.85 रुपये का है। एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को 1.11% टूटकर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का लो 33.01 रुपये और 52 हफ्ते का हाई 48.65 रुपये है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 92.44 फीसदी की हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयरहोल्डिंग 7.56 फीसदी की है।आईओबी ग्राम की शुरुआत जानकारी के मुताबिक चेन्नई स्थित मुख्यालय वाले इस बैंक ने अपना ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम 'आईओबी ग्राम' शुरू किया, जि...