नई दिल्ली, जनवरी 20 -- Banganga Paper Industries share price: कागज बनाने वाली कंपनी- बाणगंगा पेपर इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को कहा कि उसने अपना नाम बदलकर असगार्ड अल्कोबेव लिमिटेड कर लिया है। इस खबर के बीच सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को कंपनी के शेयर 1.04 टूटकर 46.47 रुपये बंद हुए। शेयर के 52 हफ्ते का लो 38 रुपये और हाई 90.27 रुपये है। यह शेयर छह महीनों में 40% और पिछले एक साल में 46% गिरा है। हालांकि, कंपनी के शेयर पिछले पांच सालों में 449% से ज्यादा बढ़कर मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुए हैं।क्या है अपडेट? दरअसल, कंपनी की आम बैठक में बाणगंगा ने अपना नाम बदल कर असगार्ड अल्कोबेव कर दिया। कंपनी ने इसके साथ ही अपना रजिस्ट्रेशन ऑफिस भी महाराष्ट्र से मेघालय में स्थानांतरित किया है। मेघालय राज्य पूर्वोत्तर क्षेत्र के कंपनी पंजीयक के अधिकार क्षेत्र में आता...