चंडीगढ़, फरवरी 6 -- पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता सतिंदर पाल सिंह जोगी उर्फ लक्की ओबरॉय की सुबह सरेआम गोलियां मारकर हत्या करने की जिम्मेदारी गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने ली है। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा है कि वह हमारे भाइयों को नुकसान पहुंचा रहा था, जिसका जवाब आज हमने दे दिया है। फोलड़ीवाल ने लिखा है, "खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर यह सब कुछ हुआ है। ये कत्ल हमने अपनी आपसी दुश्मनी के चलते करवाया है। सोशल मीडिया पर इसे आम आदमी पार्टी नेता कहकर वायरल किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है।" फोलड़ीवाल ने आगे लिखा, "ये एक बहुत बड़ा नशा तस्कर था। ये खुद भी नशे करता था और इसके सारे काले कारनामों के सबूत हमारे पास हैं। इसने अपने सारे काले कामों को छिपाने के लिए आम आदमी पार्टी का पल्ला पकड़ा था। ये कोई लीडर नहीं था, ये पुलिस का ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.