बस्ती, जुलाई 4 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास क्षेत्र साऊंघाट के ग्राम पंचायत कोड़रा व मुजेहना में चल रहे मनरेगा कार्य का डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण करने डीसी मनरेगा सबसे पहले कोड़रा पहुंचे। यहां पर तीन साइटों पर मनरेगा का कार्य चल रहा था। कोड़रा गांव के एक चकरोड पर 18 मजदूर, दूसरे चकरोड पर 49 मजदूर काम करते पाए गये। तीसरे वर्क प्लेस खेल के मैदान में 32 मजदूर मिट्टी पटाई का कार्य कर रहे थे। बताते चलें कि इस गांव में सर्वाधिक मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मिला है। डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने रोजगार सेवक से काम की जानकारी ली। रोजगार सेवक अमरनाथ गौतम व महिला मेट विन्ध्यवासिनी ने बताया कि तीन प्रोजेक्ट पर कुल 97 मनरेगा मजदूर काम कर रहे है। इन्हीं मजदूरों में से कुछ मजदूरों से पौधरोपड़ के लिए गड्ढों की खुदाई भी कराई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.