चंदौली, मार्च 26 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने के बाद अरुण कुमार द्विवेदी मंगलवार को जिले में पहुंचे। वाराणसी से पड़ाव पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने अवधूत भगवान राम आश्रम में जाकर मत्था टेका और दर्शन पूजन किया। वहीं पीडीडीयू नगर, चंदौली और सकलडीहा सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। पड़ाव चौराहे पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव औसाफ़ अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का ढोल नगाड़ों के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा किया उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को आगे ले जाने का प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.