नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- ऑडी इंडिया ने Q5 सिग्नेचर लाइन भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत कीमत 70 लाख रुपए तय की है। सिग्नेचर लाइन पैकेज में कई खास चीजों को शामिल किया गया है, जैसे इसमें इल्यूमिनेटेड ऑडी रिंग्स, एंट्री LED लैंप, खास ऑडी डेकल्स और डायनामिक व्हील हब कैप मिलते है। ये चलते समय लोगो का परफेक्ट ओरिएंटेशन बनाए रखते हैं। कंपनी ने कहा कि सिग्नेचर लाइन के साथ वो अपने ग्राहको को ऑडी Q3 और ऑडी Q5 पर और भी एक्सक्लूसिव रेंज खरीदने का मौका दे रहे हैं। इस कार के केबिन में फ्रैग्रेंस डिस्पेंसर, एक मेटैलिक की कवर और एक स्टेनलेस स्टील पैडल सेट भी मिलता है। इसके अलावा, ऑडी Q5 सिग्नेचर लाइन में नए R19, 5-ट्विन-आर्म, ग्रेफाइट ग्रे, ग्लॉस-टर्न्ड फिनिश एलॉय व्हील्स मिलते हैं जो कार के ओवरऑल लुक को बेहतर बनाते हैं। इसके पावरट्...