लखनऊ, फरवरी 2 -- वाहनों का नेशनल परमिट बनवाने के लिए अब आवेदक को किसी भी दस्तावेज के लिए आरटीओ कार्यालय नहीं बुलाया जा सकेगा। यही नहीं नेशनल परमिट के प्रमाणीकरण की सत्यापित प्रति भी आफिस से नहीं दी जाएगी। इसकी हर प्रक्रिया अब ऑनलाइन ही की जाएगी। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने सोमवार को प्रदेश के सभी आरटीओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में हुई बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर ट्रांसपोर्ट एकता मंच ने इस संबंध में कई समस्याओं के बारे में परिवहन आयुक्त को बताया था। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बैठक में कई निर्देश देने के बाद इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। दिल्ली एनसीआर ट्रांसपोर्ट एकता मंच के पदाधिकारियों ने नेशनल परमिट के सत्यापन की प्रक्रिया को सरल करने को कहा था। इन लोगों ने ही बताया था कि गाजियाबाद, आगरा में परमिट सत...