नई दिल्ली, मार्च 25 -- NCC share price: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एनसीसी लिमिटेड को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर भारतनेट के मिड-मील नेटवर्क के डिजाइन, सप्लाई, कंस्ट्रक्शन, इंस्टॉलेशन, अपग्रेडेशन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए मिला है। यह ऑर्डर 10,804.56 करोड़ रुपये (जीएसटी को छोड़कर) का है।शेयर पर रहेगी नजर इस ऑर्डर के बीच बुधवार को कंपनी के शेयर पर नजर रहेगी। बता दें कि मंगलवार को बीएसई इंडेक्स पर एनसीसी लिमिटेड के शेयर Rs.3.90 या 1.86% की गिरावट के साथ Rs.205.25 पर बंद हुए। शेयर ट्रेडिंग के दौरान 203 रुपये के निचले स्तर पर आ गया था। मार्च 2025 में शेयर की कीमत 169.95 रुपये के निचले स्तर पर आ गई थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। जुलाई 2024 में शेयर की कीमत 364.50 रुपये थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।क्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.