नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- Servotech Renewable power system share: एनर्जी सेक्टर से जुड़ी कंपनी- सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत आंध्र प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (एनआरईडीसीएपी) से Rs.73.70 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस खबर के बीच सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयर में हलचल देखी गई। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर का ट्रेडिंग रेंज 97.95 रुपये से 95.15 रुपये के बीच रहा। शेयर की क्लोजिंग 96.90 रुपये पर हुई। इस कंपनी का शेयर लाल निशान पर बंद हुआ।क्या है ऑर्डर डिटेल? सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत आंध्र प्रदेश के एनआरईडीसीएपी से ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में कावली डिवीजन में ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सौर सिस्टम की स्थापना शामिल है, जो ...