नई दिल्ली, जनवरी 13 -- होंडा कार्स इंडिया ने दिसंबर 2025 के लिए अपनी कारों की मॉडल वाइज सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले महीने भारतीय बाजार में कुल 5,807 कार बेचीं। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 3 मॉडल बेच रही है। इसमें अमेज, एलिलेट और सिटी शामिल हैं। पिछले महीन अमेज की 2,575 यूनिट, एलिवेट की 2,289 यूनिट और सिटी की 943 यूनिट बिकीं। खास बात ये है कि ये कंपनी की साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी सेल भी रही। जबकि, सिटी के लिए ये साल की सबसे बड़ी बिक्री थी। बता दें कि कंपनी 2026 में कई नए मॉडल भारतीय बाजार में उतारने वाली है। होंडा 2026 में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करके कई नए मॉडल जोड़ने वाली है। कंपनी ने भारतीय 2026 की शुरुआत में अपने कुछ प्रीमियम मॉडल को भारत में इंपोर्ट करने की योजना की घोषणा की थी। इन मॉडल में ZR-V SUV और प्रील्यूड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.