नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी- जीजी इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में हेरफेर करके धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये चार लोग-मनीष मिश्रा, सुनील भंडारी, रेखा भंडारी और अंशु मिश्रा हैं। सेबी के एडजुडिकेटिंग ऑफिसर अमित कपूर ने अपने आदेश में कहा- मनीष मिश्रा ने अंशु मिश्रा, रेखा भंडारी और सुनील भंडारी के साथ मिलकर एक मिलीभगत वाली योजना बनाई, जिसके तहत उन्होंने यूट्यूब चैनलों पर झूठे और गुमराह करने वाले वीडियो अपलोड करके निवेशकों को GGENG (जीजी इंजीनियरिंग) के शेयर खरीदने के लिए उकसाया। इस योजना के तहत उन्होंने जीजी इंजीनियरिंग के शेयरों में नकली वॉल्यूम बनाया। इसके अलावा रेखा भंडारी और सुनील भंडारी ने ऑर्डर स्पूफिंग की, जिससे जीजी इंजीनियरिंग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.