नई दिल्ली, जनवरी 6 -- भारतीय ग्राहकों के बीच होंडा के टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए होंडा ने बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में कुल 4,46,048 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री कर डाली। इस बिक्री में डॉमेस्टिक मार्केट और एक्सपोर्ट भी शामिल है। इस दौरान होंडा की सालाना टू-व्हीलर बिक्री में 44.78 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर, 2024 में यह आंकड़ा 3 यूनिट था। आइए जानते हैं डॉमेस्टिक मार्केट और एक्सपोर्ट सहित इस दौरान होंडा के टू-व्हीलर बिक्री के बारे में विस्तार से।करीब 45% बढ़ गया एक्सपोर्ट अगर डॉमेस्टिक मार्केट की बात करें तो बीते महीने होंडा के टू-व्हीलर को कल 3,92,306 नए लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर होंडा की टू-व्हीलर बिक्री में 44.81 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक...