नई दिल्ली, मई 14 -- किआ इंडिया को उसके इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की सेल्स काफी निराश कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में काफी लग्जरी मॉडल शामिल हैं। इसके बाद भी इनकी सेल्स के आंकड़े पिछले महीने यानी अप्रैल 2025 में जीरो रहे। बता दें कि कंपनी भारतीय बाजार में EV6 और EV9 इलेक्ट्रिक कार बेच रही है। मार्च में बेहतर सेल्स पाने वाली इन दोनों कारों को अप्रैल में एक भी ग्राहक नहीं मिला। मार्च में EV6 की 520 यूनिट और EV9 की 18 यूनिट बिकी थीं। जबकि अप्रैल में इन दोनों कारों का खाता तक नहीं खुला।15 लाख का डिस्काउंट भी फेल किआ अप्रैल में EV6 पर 15 लाख रुपए का फ्लैट डिस्काउंट या यूं कहा जाए कि कैश डिस्काउंट दे रही थी। इस इलेक्ट्रिक कार पर मिलने वाले इस डिस्काउंट की डीलर्स ने भी पुष्टि की थी। डीलर्स के मुताबिक, EV6 की एक्स-शोरूम कीमत 65.96 लाख रुपए है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.