नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- TVS मोटर कंपनी ने सितंबर 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 5,41,064 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले साल सितंबर 2024 (4,82,495 यूनिट्स) की तुलना में 12.14% की बढ़ोतरी है। अगस्त 2025 के मुकाबले (5,09,536 यूनिट्स) कंपनी की बिक्री में 6.19% की मासिक वृद्धि भी दर्ज की गई है। आइए जरा विस्तार से कंपनी की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च से पहले विदेश भेजी गईं इस मारुति SUV की 6000 यूनिट टू-व्हीलर सेगमेंट में दमदार ग्रोथ सितंबर 2025 में टू-व्हीलर सेगमेंट में कुल 5,23,923 यूनिट्स बिकीं, जो साल-दर-साल आधार पर 11.05% की वृद्धि है। इसमें मोटरसाइकिल की बिक्री 2,49,621 यूनिट्स (+8.88% YoY) रही। वहीं, स्कूटर की बिक्री 2,18,928 यूनिट्स (+17.23% YoY) रही। इसके अलावा ई-स्कूटर की बिक्री 31,266 यूनिट...