नई दिल्ली, फरवरी 24 -- सेफ्टी के लिए मशहूर स्वीडिश कार निर्माता वोल्वो कार्स (Volvo Cars) ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV वोल्वो EX30 (Volvo EX30) की 40,000 से ज्यादा यूनिट्स को दुनिया भर में रिकॉल करने का फैसला किया है। इसकी वजह बैटरी ओवरहीटिंग का संभावित खतरा है, जो आग लगने का कारण बन सकता है। हालांकि, अभी तक बड़े पैमाने पर हादसों की खबर नहीं है, लेकिन वोल्वो (Volvo) ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- करोड़ों की टोयोटा लैंड क्रूजर में बड़ी खराबी, कंपनी ने वापस मंगवाईं गाड़ियांक्या है समस्या? रिपोर्ट के अनुसार कुल 40,323 EX30 EVs इस रिकॉल में शामिल हैं। मामला हाई-वोल्टेज बैटरी पैक से जुड़ा है, जिसमें शॉर्ट-सर्किट और ओवरहीटिंग का खतरा पाया गया है। यह समस्या खासत...