नई दिल्ली, जनवरी 29 -- अगर आप 2026 की शुरुआत में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो स्कोडा इंडिया (Skoda India) आपके लिए अच्छी खबर लेकर आई है। कंपनी ने अपने SUV और सेडान पोर्टफोलियो पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा की है। ये ऑफर्स इस महीने भर के लिए वैलिड है और स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq), स्लाविया (Slavia), कायलाक (Kylaq) और कोडिएक (Kodiaq) के चुनिंदा वैरिएंट्स पर लागू होंगे। इस बार स्कोडा (Skoda) ने भारी कैश डिस्काउंट देने के बजाय एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट और लॉयल्टी बेनिफिट्स पर ज्यादा फोकस किया है, जिससे मौजूदा कार मालिकों को अपग्रेड करने में खास फायदा मिलेगा। यह भी पढ़ें- ऑल्टो, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो पर 100% रोड़ टैक्स की छूट; देखें डिटेलस्कोडा कुशाक पर सबसे ज्यादा फायदा स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) फिलहाल ब्रांड की सबसे प...