नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- शेयर बाजार में मंगलवार को खरीदारी वाले मूड में निवेशक नजर आए। इस पॉजिटिव माहौल के बीच पेनी स्टॉक- एक्सेल रियलिटी एन इंफ्रा के शेयर में गिरावट देखी गई। यह गिरावट इसलिए भी अहम है क्योंकि कंपनी ने अपनी हालिया बोर्ड मीटिंग में दो बड़े फैसले मंजूर किए हैं। आइए विस्तार से इसके बारे में जान लेते हैं।क्या है कंपनी के फैसले एक्सेल रियलिटी एन इंफ्रा ने Rs.2,500 करोड़ तक के क्यूआईपी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह कदम कंपनी की वित्तीय पारी को मजबूत करने और विस्तार योजनाओं को गति देने की मंशा को दर्शाता है। बता दें कि योग्य संस्थागत निवेशकों को निजी रूप से शेयर जारी करने की प्रक्रिया को क्यूआईपी कहा जाता है। यह एक ऐसा तरीका है जिसमें कंपनी पब्लिक को नहीं, बल्कि सिर्फ बड़े वित्तीय निवेशकों जैसे म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियां, बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.